जालंधर | पंजाब रोडवेज ने महकमा में ठेकेदारी व्यवस्था खत्म करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए ड्राइवर और कंडक्टरों की ड्यूटी सीधे अनुबंध पर लगाने की पहल की है। यह मांग पंजाब रोडवेज, पनबस व कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के मुख्य मुद्दों में शामिल रही है। इस संबंध में ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी वरुण रूजम और अन्य अफसरों की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों के मुताबिक 23 नवंबर 2026 से संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी व्यवस्था में बदलाव लागू किया गया है। मंगलवार को पंजाब रोडवेज जालंधर डिपो-1 के जनरल मैनेजर मनिंदर पाल सिंह ने कर्मचारियों को अनुबंध नियुक्ति पत्र वितरित किए। जिन कर्मियों को पत्र दिए गए, उनमें टीपी-249 सरबजीत सिंह, टीपी-218 मनजिंदर सिंह, टीपी-123 मनजोत सिंह, टी-66 अजीत सिंह, टी-119 जोगिंदर सिंह, टीपी-276 अजय कुमार, टी-14 सुखदेव सिंह और टीपी-114 पवन शामिल हैं। इस अवसर पर अभिक गुप्ता, गुरदीप सिंह, कर्मजीत सिंह, बलजीत सिंह, जसपाल सिंह, गुरदीप सिंह, बिक्रमजीत सिंह, चानण सिंह और जतिंदर सिंह उपस्थित रहे।
जालंधर डिपो-1 में कर्मियों को अनुबंध नियुक्ति पत्र सौंपे
जालंधर | पंजाब रोडवेज ने महकमा में ठेकेदारी व्यवस्था खत्म करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए ड्राइवर और कंडक्टरों की ड्यूटी सीधे अनुबंध पर लगाने की पहल की है। जिन कर्मियों को पत्र दिए गए, उनमें टीपी-249 सरबजीत सिंह, टीपी-218 मनजिंदर सिंह, टीपी-123 मनजोत सिंह, टी-66 अजीत सिंह, टी-119 जोगिंदर सिंह,…
EEditor
25 नव॰ 2026, 11:12 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E
संबंधित ख़बरें
पंजाबगुरुद्वारा साहिब में सजे गुरमत दीवान
11 मिनट पहले
पंजाबअकाली-भाजपा पंजाब के हितों को देंगी पहल : मनजीत
41 मिनट पहले
पंजाब
पंजाब
पंजाब
पंजाबगुरुद्वारा चरण कंवल से सजाया शहर कीर्तन
2 घंटे पहले
