- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Jalandhar Bike Theft | CCTV Footage Master Tara Singh Nagar Crime
जालंधर में वाहन चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े व्यस्त इलाकों से भी गाड़ियां सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला मास्टर तारा सिंह नगर का है, जहां सोमवार दोपहर लगभग 12:15 बजे एक कंपनी दफ्तर के बाहर खड़ी कर्मी की हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी ह
रोहित ने बताया कि उसने रोजाना की तरह मास्टर तारा सिंह नगर स्थित कोठी नंबर 169-A में बने अपने ऑफिस के बाहर बाइक खड़ी की और अंदर काम करने चला गया। दोपहर लगभग सवा बारह बजे जब वह बाहर आया, तो वहां से बाइक गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी जब बाइक का कोई सुराग नहीं लगा, तो प्रकरण की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
छोटी बारादरी में शिकायत, फुटेज दिए पर कार्रवाई नहीं पीड़ित रोहित ने कहा कि उसकी तरफ सेे थाना छोटी बारादरी में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवा दी गई है। हालांकि, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत दिए जाने के पश्चात भी पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही चोरों का कोई सुराग लग पाया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र के लोगों और दफ्तर कर्मियों में रोष है। पीड़ित ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से प्रकरण में हस्तक्षेप कर शीघ्र से शीघ्र बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







