सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालाचक्क रोड सुजानपुर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के चेयरमैन अशोक पावा, एमडी मधु पावा, वाइस चेयरपर्सन मुनीष पावा, सीईओ कायका पावा, डायरेक्टर मानिक पावा व प्रिंसिपल राकेश ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत नगर कीर्तन व शबद कीर्तन के साथ हुई। इसके पश्चात स्कूल के बच्चों द्व‌ारा गतका का प्रदर्शन किया गया। बच्चों द्व‌ारा श्री गुरु नानक देव जी के जीवन पर आधारित नाटक, कविताएं व वार्तालाप प्रस्तुत किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए स्कूल के चेयरमैन अशोक पावा ने कहा कि हमें गुरु नानक देव जी के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में समस्त बच्चों व समूह स्टाफ को कड़ाह प्रसाद वितरित किया गया।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट