सरना|ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज पंजाब की ओर से संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को मजबूती देने के उद्देश्य से पठानकोट यूनिट के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा को पंजाब स्टेट यूनिट का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से पठानकोट के सैनी समाज में प्रसन्नता की लहर है। संगठन की ओर से जारी बधाई संदेश में परमजीत सिंह पम्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी गईं। समाज के पदाधिकारियों ने आशा जताई कि वह अपने अनुभव, मेहनत और समाजसेवा के प्रति समर्पण के साथ राज्य स्तर पर संगठन को नवीन मजबूती प्रदान करेंगे।