भास्कर न्यूज | पठानकोट उत्कृष्ट पब्लिक स्कूल में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव जी के विचारों पर भाषण दिया। इस घटनास्थल पर शबद कीर्तन करवाया गया। स्कूल प्रांगण में ही नगर कीर्तन का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक और विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दर्शाई। आयोजन के पश्चात समस्त बच्चों को प्रसाद बांटा गया। अध्यापकों द्व‌ारा बच्चों को नाम-जाप एक ओंकार, किरत करो और वंड छको का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के यह संदेश इंसान को मानवता का संदेश देते हैं।