लुधियाना में शादी समारोह के बीच एक कारोबारी (भाजपा नेता) के साथ विवाद होने और पश्चात में फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकियां देने का मामला सामने आया है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने अरमिंदर शर्मा उर्फ चीनू के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट के तहत

पुलिस को दी शिकायत में साउथ सिटी निवासी करीब 39 वर्षीय कारोबारी आनंद गोपाल सूद के बेटे मोहित सूद ने बताया कि 25 नवंबर 2026 को वह पक्खोवाल रोड स्थित स्टर्लिंग रिजॉर्ट में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां उनके दोस्त तेजिंदर सिंह राजा भी मौजूद थे।

शिकायत के अनुसार, समारोह में अरमिंदर शर्मा उर्फ चीनू भी पहुंचा हुआ था। इल्जाम है कि उसने शराब के नशे में पहले उनके दोस्त के साथ विवाद किया। इसके पश्चात उनके दोस्त के सामने मोहित सूद को लेकर भी आपत्तिजनक बातें कहीं। जब तेजिंदर सिंह राजा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ भी बहस की और गाली-गलौज की।

विज्ञापनIn-Article Banner

मोहित सूद के अनुसार, इसके बाद आरोपी ने फोन पर भी उनसे संपर्क करने की कोशिश की। 26 नवंबर को आरोपी की मिस्ड कॉल आने के पश्चात जब उन्होंने फोन किया तो कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकियां दी गईं।

शिकायतकर्ता ने इल्जाम लगाया कि अभियुक्त ने उनके परिवार के सदस्यों के प्रति भी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

मोहित सूद के अनुसार वह भाजपा का सक्रिय नेता है। आरोपी ने उसे धमकी दी है कि उसके गैंगस्टरों के साथ लिंक है वह उसे जान से मरवा देगा।

CCTV फुटेज और अन्य सबूत पुलिस को सौंपने की बात

शिकायतकर्ता ने पुलिस को जानकारी दी कि उनके पास प्रकरण से संबंधित CCTV फुटेज और अन्य सबूत भी हैं जिन्हें वह पहले पुलिस के सुपुर्द करेंगे फिर मीडिया से शेयर करेंगे। उन्होंने अभियुक्त के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

इस प्रकरण में थाना सदर की पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ BNS की धारा 74, 351(2), 125 और आर्म्स एक्ट की धाराएं 25, 27, 54 और 59 आरम्स एक्ट लगाई गई हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर