- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Services Affected Due To Strike By 756 Employees, Child Screening Stopped
यह प्रमुख मांगे { सभी को रेगुलर किया जाए { समान कार्य समान वेतन दिया जाए { ग्रेज्युटी का लाभ मिले भास्कर न्यूज | लुधियाना एनएचएम कर्मियों की 21 दिन से जारी हड़ताल के चलते जिले में ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तर
जिले के 756 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। वीरवार को कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अब 27 नवंबर को विभागीय अफसरों के साथ होने वाली मीटिंग से कर्मियों को आशा है। यदि मीटिंग में कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ तो कर्मी आगे की रणनीति बनाएंगे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़, मोहाली और मोगा के कर्मी चंडीगढ़ स्थित एनएचएम भवन के बाहर धरना देंगे। जिले के सभी 236 आयुष्मान आरोग्य केंद्रों में ओपीडी सेवाएं बंद चल रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज उपचार के लिए भटकने को मजबूर हैं।
साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का काम पूरी तरह बंद है और बच्चों की स्क्रीनिंग भी बंद चल रही है। एनएचएम के स्टाफ में सिविल सर्जन अॉफिस, आरोग्य केंद्र, कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर, प्राइमरी हेल्थ सेंटर, आरबीएसके, टीबी डिपार्टमेंट के कर्मी हड़ताल पर चल रहे है।
जिसके चलते इन विभागों का काम पटरी से उतरा हुआ है। हड़ताल के चलते टीबी मरीजों की रिपोर्टिंग प्रभावित है। इसके लावा एनएचएम कर्मचारी टीबी के टेस्ट करने और मरीजों को दवाइयां वितरित में असर पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त आयुष्मान आरोग्य केंद्रों में ओपीडी सेवाओं के साथ ऑनलाइन रिपोर्टिंग ठप है।
अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में तैनात लैब टेक्नीशियनों के हड़ताल पर जाने से मरीजों की जांचें भी प्रभावित हो रही हैं। यूनियन के अनुसार जब तक पंजाब सरकार कर्मचारियों की मांगें स्वीकार कर लिखित नोटिफिकेशन जारी नहीं करती, तब तक संघर्ष वापस नहीं लिया जाएगा। उनका कहना है कि वे लंबे वक्त से अपनी मांगों को सरकार और स्वास्थ्य महकमा के वरिष्ठ अफसरों के ध्यान में ला रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।







