कोटकपूरा के मोगा रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर से बैंक कर्मचारी की बाइक चोरी होने का प्रकरण सामने आया है। यह वारदात बुधवार शाम लगभग साढ़े 6 बजे की है, जो बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने मा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोटकपूरा निवासी अनमोल एचडीएफसी बैंक में मुलाजिम हैं। बुधवार को वह रोजाना की तरह अपनी हीरो होंडा डीलक्स बाइक बैंक के बाहर खड़ी कर ड्यूटी हेतु अंदर चले गए। शाम को किसी काम से बाहर निकलने पर बाइक गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के पश्चात भी जब बाइक का पता नहीं चला, तो बैंक के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। फुटेज में शाम करीब 6:30 बजे एक व्यक्ति बाइक ले जाता दिखाई दिया, जिसकी तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। बैंक कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस अभियुक्त की पहचान करने में जुटी है।

लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाएं

विज्ञापनIn-Article Banner

गौरतलब है कि फरीदकोट जिले में इन दिनों दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। केवल कोटकपूरा शहर में ही पिछले एक महीने में लगभग 5 से 7 दोपहिया वाहन चोरी हो चुके हैं, जिनमें अब तक न तो वाहनों का सुराग लगा है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाई है। लगातार बढ़ती घटनाओं से लोगों में चिंता बनी हुई है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर