फरीदकोट बस स्टैंड पर पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों ने बुधवार दोपहर बाद तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने अपनी बसें डिपो में खड़ी कर दी हैं।

उन्होंने 26 नवंबर को मोगा में होने वाली आम आदमी पार्टी की खुशहाल पंजाब रैली हेतु बसें ले जाने से भी इनकार कर दिया है। कर्मचारियों में मांगें पूरी न होने की वजह से सरकार और पीआरटीसी प्रबंधन के खिलाफ रोष है। उनका कहना है कि आउटसोर्स कर्मियों को विभाग के अधीन ठेके पर लाने का निर्णय होने के बाद भी इसे लागू नहीं किया जा रहा। कर्मी नेताओं ने स्पष्ट किया है कि मांगें लागू होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

बैठक में नहीं निकला हल, दोपहर बाद प्रारंभ की हड़ताल

विज्ञापनIn-Article Banner

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि प्रदेश कमेटी के फैसले के मुताबिक बुधवार सुबह से ही हड़ताल शुरू की जानी थी। हालांकि, परिवहन मंत्री और प्रबंधन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक तय होने की वजह से इसे दोपहर तक टाल दिया गया। मीटिंग में कोई ठोस नतीजा नहीं निकलने पर कर्मियों ने दोपहर पश्चात हड़ताल शुरू कर दी। कर्मियों ने बसें डिपो में खड़ी कर दीं और साफ कर दिया कि कोई भी आउटसोर्स कर्मचारी मोगा में होने वाली रैली हेतु बस लेकर नहीं जाएगा।

निर्णय होने के बाद भी लागू नहीं हुई मांग

कर्मी नेता हरप्रीत सिंह सोढ़ी ने जानकारी दी कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार की ओर से विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर आउटसोर्स कर्मियों को महकमा के अधीन ठेके पर लाने का निर्णय किया गया था।

इसके अतिरिक्त परिवहन मंत्री ने भी सभी डिपो के अफसरों को निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद पीआरटीसी प्रबंधन और अधिकारी इस निर्णय को लागू नहीं कर रहे हैं। इसी के चलते कर्मियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। मुलाजिम नेताओं ने बताया कि जब तक उनकी मांगें लागू नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर