तरनतारनजिले में 27 नवंबर को रात 8 बजे एसडीएम कार्यालय में साल 2026 की दूसरी सिविल डिफेंस एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसी बीच एयर रेड चेतावनी सायरन बजाया जाएगा और कार्यालय के आसपास ब्लैकआउट रहेगा।

भारत सरकार और पंजाब सरकार के निर्देश पर यह अभ्यास सिविल डिफेंस की तैयारियों को जांचने और आपात स्थिति से निपटने की क्षमता परखने के मकसद से किया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर डॉ. निर्मल ओसेपचन ने कहा कि पंजाब होमगार्ड्स और सिविल डिफेंस महकमा की ओर से यह अभ्यास सिविल प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा के सहयोग से कराया जा रहा है। दो मिनट की ऊंची और नीची आवाज में बजेगा सायरन

अभ्यास की शुरुआत दो मिनट तक ऊंची और नीची आवाज में सायरन बजाकर होगी, जिसके दौरान एसडीएम कार्यालय के आसपास के क्षेत्र में ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। वहीं, अभ्यास खत्म होने पर दो मिनट तक लगातार ऊंची आवाज में सायरन बजेगा, जो सामान्य हालत बहाल होने का संकेत होगा।

विज्ञापनIn-Article Banner

मॉक ड्रिल के बीच आग लगने की स्थिति में बचाव, सर्च एंड रेस्क्यू, प्राथमिक चिकित्सा और मेडिकल सहायता देने का अभ्यास किया जाएगा। इसके अलावा घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा यातायात व भीड़ को नियंत्रित करने से जुड़ी गतिविधियां भी होंगी।

डॉ. ओसेपचन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मॉक ड्रिल के बीच घबराएं नहीं। उन्होंने कहा कि यह सिविल डिफेंस की तैयारियों और आपातकालीन व्यवस्थाओं को परखने का नियमित अभ्यास है, जिसका उद्देश्य आपात हालत में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को और मजबूत बनाना है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर