- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Shah Rukh Khan Dance Udaipur Wedding | Performance Video & Signature Pose
लेकसिटी उदयपुर में एक शादी कार्यक्रम में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने बुधवार रात अपनी धमाकेदार परफोर्मेंस दी। वे स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन को अपनी मूवी के फेमस सॉन्ग पर नचाते हुए नजर आए। उनके डांस का हर कोई कायल हो गया। ये शादी पिछोला झील किनारे फाइव स्
स्टेज पर शाहरुख खान की एंट्री भी सबसे आकर्षक रही। सिंगर सोनू निगम मंच पर 'जो है समां कल हो ना हो' सॉन्ग गा रहे रहे थे, तभी अचानक स्टेज पर अंधेरा हुआ और शाहरुख खान दूल्हे के पीछे आकर उन्हें सरप्राइज देने खड़े हो गए। जैसे ही वापस रोशनी हुई तो दूल्हे ने अपने पीछे शाहरुख खान को देखा तो खुशी से उन्हें गले लगा लिया।
पहले देखें शाहरुख खान के साथ दूल्हा और दुल्हन के डांस के PHOTOS
शाहरुख खान ने दुल्हन के साथ डांस करते हुए बाहें फैलाकर अपना फेमस सिग्नेचर पोज दिया तो वहां हर कोई क्रेजी हो गया।
बाहें फैलाने वाला फेमस सिग्नेचर पोज दिया तो क्रेजी हुए फैंस
शाहरुख खान ने बाहें फैलाकर अपना फेमस सिग्नेचर पोज दिया तो वहां हर कोई क्रेजी हो गया। उन्होंने 'ओम शांति ओम' मूवी का महशूर डायलॉग -'इतनी शिद्दत से मैंने तुम्हे पाने की कोशिश की है कि..' बोला तो हर कोई आकर्षित हुआ।
शाहरुख खान ने 'लुंगी डांस लुंगी डांस', 'मैं तो लुट-पुट गया', 'तुझमें रब दिखता है', 'चांद तारे तोड़ लाऊं', और 'बादशाह ओ बादशाह' सॉन्ग पर जमकर महफिल लूटी। वहां मौजूद मेहमान से लेकर हर फैंस उनके साथ उत्साह से झूमते नजर आया।
होटल में गुरुवार सुबह शाहरुख से मिलने के लिए फैंस बेहद क्रेजी नजर आए। उन्हें किसी ने उनके फोटोज की एलबम भेंट की तो किसी ने उनके साथ फोटो खिंचवाए।
शाहरुख के साथ फैंस ने खिंचवाई फोटो
होटल में गुरुवार सुबह शाहरुख से मिलने हेतु फैंस बेहद क्रेजी नजर आए। उन्हें किसी ने उनके फोटोज की एलबम भेंट की तो किसी ने उनके साथ फोटो खिंचाए। शाहरुख खान दोपहर 2 बजे वाली फ्लाइट से मुंबई हेतु रवाना हो गए।







