- Hindi News
- Local
- Punjab
- Fazilka
- Abohar
- Abohar Theft Case | Gold And Cash Stolen From House; CCTV Footage
फाजिल्का के अबोहर शहर के गोबिंद नगरी की गली नंबर 6 स्थित एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लगभग साढ़े 3 तोले सोने के आभूषण, 25 हजार रुपए नकद और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। वारदात के समय परिवार शादी कार्यक्रम में शामिल होने राजस्थान के अनूपगढ़
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शिवालिक स्कूल के पास रहने वाले मकान मालिक अशोक कुमार नगर के एक नशा मुक्ति केंद्र में कार्यरत हैं, जबकि उनकी पत्नी मीरा एक नर्सिंग कॉलेज में अध्यापिका हैं। दोनों मंगलवार को बच्चों के साथ अनूपगढ़ गए थे। इस दौरान बुधवार रात चोर दीवार पर लगे एंगल के सहारे मकान के भीतर दाखिल हुए और अलमारियां खंगालकर नकदी व गहने समेट ले गए।
घर लौटा तो कमरों के दरवाजे खुले मिले
गुरुवार दोपहर लगभग 4 बजे परिवार घर लौटा तो कमरों के दरवाजे खुले मिले और सामान बिखरा पड़ा था। पड़ताल में सोने के आभूषण और 25 हजार रुपए गायब पाए गए, जिसके बाद थाना सिटी वन पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही एसआई दीपइंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति मकान में घुसते और निकलते हुए दिखाई दिया है। पुलिस फुटेज खंगालकर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है।







