लुधियाना| जिले के साहनेवाल इलाका में माजरा रोड पर नशे की हालत में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने काबू कर गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में साहनेवाल थाने में 25 नवंबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, हवलदार मनिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान माजरा रोड, साहनेवाल के पास अभियुक्त अभिजीत सिंह (पुत्र मंजीत सिंह, निवासी डी-45, वार्ड नंबर 7, नजदीक कैरो क्लीनिक, साहनेवाल, जिला लुधियाना) नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की, तो उसने जानकारी दी कि वह काफी वक्त से चिट्टे का नशा करता है और उस दिन भी उसने चिट्टे का सेवन किया हुआ है। हालांकि, नियमानुसार तलाशी के बीच अभियुक्त के पास से कोई संदिग्ध वस्तु या नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।