जालंधर | संविधान दिवस के अवसर पर लायंस क्लब में भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी की संगठनात्मक मीटिंग हुई। मीटिंग की शुरुआत भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मीटिंग की अध्यक्षता जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने की। कार्यक्रम में जालंधर भाजपा के प्रवासी प्रभारी एवं अंबाला (हरियाणा) के पूर्व विधायक असीम गोयल और पंजाब भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी स्वयं प्रकाश बराल भी उपस्थित रहे। बैठक में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की। मीटिंग में संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय करते हुए राज कुमार चौधरी को भाजपा जालंधर एनजीओ सेल का जिला कन्वीनर एवं विक्की कौशल को जिला मीडिया सेल का कन्वीनर नियुक्त किया गया।
बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती को दिया जोर
जालंधर | संविधान दिवस के अवसर पर लायंस क्लब में भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी की संगठनात्मक मीटिंग हुई। मीटिंग में संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय करते हुए राज कुमार चौधरी को भाजपा जालंधर एनजीओ सेल का जिला कन्वीनर एवं विक्की कौशल को जिला मीडिया सेल का कन्वीनर नियुक्त किया गया।
EEditor
27 नव॰ 2026, 07:08 am 1 मिनट में पढ़ें 1
यह ख़बर सुनें

E






