- Hindi News
- Local
- Punjab
- Hoshiarpur
- Hoshiarpur BJP Election Manifesto | Launch WhatsApp Toll Free Number
होशियापुर में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने घोषणापत्र तैयार करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इसके लिए पार्टी ने राज्य के लोगों से सुझाव और राय मांगी है।
लोगों को अपनी बात रखने हेतु तीन अलग-अलग नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर लोग जनहित के मुद्दों और योजनाओं से जुड़े सुझाव भेज सकेंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने पत्रकार वार्ता में इसकी सूचना दी। लोगों तक पहुंचने हेतु पार्टी मोबाइल वैन भी गांवों और गलियों में भेजेगी।
होशियारपुर में पत्रकार वार्ता के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने बताया कि पार्टी पंजाब के आगामी विधानसभा चुनावों हेतु घोषणापत्र तैयार करने से पहले आम लोगों की राय जानना चाहती है।
इसके लिए व्हाट्सएप, टोल फ्री और मिस्ड कॉल नंबर जारी किए गए हैं। लोग इन माध्यमों से अपनी समस्याएं, सुझाव और उन मुद्दों की जानकारी दे सकते हैं, जिन्हें वे घोषणापत्र में प्राथमिकता दिलाना चाहते हैं।
खन्ना ने कहा कि लोग जनहित में बनाई जाने वाली योजनाओं को लेकर भी अपनी राय दे सकते हैं। पार्टी चाहती है कि पंजाब के लोग अपने विचारों के माध्यम से घोषणापत्र तैयार करने की प्रक्रिया में भागीदारी करें। उन्होंने बताया कि भाजपा का घोषणापत्र जनता का होगा और इसे लोगों की भलाई को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।
उन्होंने जानकारी दी कि सुझाव जुटाने हेतु मोबाइल वैन भी गांवों और गलियों तक पहुंचेगी, ताकि ज्यादा से अधिक लोगों को अपनी बात रखने का अवसर मिल सके।
भाजपा की ओर से जारी किए गए नंबर इस प्रकार है
व्हाट्सएप नंबर: 7508540065
टोल फ्री नंबर: 7971943333
मिस्ड कॉल नंबर: 9913002027







