- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Bathinda NHM Employees Protest | OPD Lab Services Hit Due To Strike
बठिंडा में पंजाब सरकार की नीतियों से नाराज नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के कर्मी आज (26 नवंबर) नगर में रोष रैली निकालेंगे। यह रैली सुबह 11:30 बजे सिविल अस्पताल बठिंडा से शुरू होकर बस स्टैंड तक जाएगी, जिस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जाएगी। स्वास्थ्य
25 नवंबर की मीटिंग स्थगित होने से बढ़ा गुस्सा यूनियन ने डिप्टी कमिश्नर व सिविल सर्जन बठिंडा को सौंपे पत्र में जानकारी दी कि इस संघर्ष के बीच पंजाब सरकार द्वारा विशेष सचिव (वित्त) मोहम्मद शौकत परे की अध्यक्षता में 25 नवंबर 2026 को एक विशेष बैठक रखी गई थी, लेकिन उसे ऐन समय पर स्थगित (पोस्टपोन) कर दिया गया। लेटर में बैठक हेतु किसी नए वक्त या अगली तारीख का जिक्र नहीं किया गया है, जिसके चलते कर्मियों में भारी रोष है। NHM एम्प्लॉइज यूनियन बठिंडा ने प्रशासन को स्पष्ट किया है कि सुबह 11:30 बजे निकलने वाली इस शांतिपूर्ण रोष रैली के बीच शहर में किसी भी प्रकार की आवाजाही या ट्रैफिक को बाधित नहीं किया जाएगा।







