- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Bathinda Police Anti Drug Operation | 30 Arrested, Heroin Recovered
बठिंडा में 'युद्ध नशों विरुद्ध' अभियान के तहत बठिंडा पुलिस ने जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। एसएसपी सुहेल कासिम मीर के निर्देश पर सुबह 4 बजे प्रारंभ हुए इस अभियान के बीच पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 25 मुकदमे दर्ज कर 30 लोगो
118 पुलिसकर्मियों की टीम ने की चेकिंग
पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नशे के हॉटस्पॉट चिह्नित कर विशेष चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया। सब-डिवीजन सिटी-2 बठिंडा के संवेदनशील इलाकों में विशेष रूप से पुलिस बल तैनात किया गया। इस कार्रवाई में 5 इंस्पेक्टर, 6 एनजीओ (नॉन-गजेटेड ऑफिसर) और 107 ईपीओ समेत कुल 118 पुलिसकर्मी शामिल रहे।
19 थाना क्षेत्रों में चलाया अभियान यह अभियान थाना कैनाल कॉलोनी, कोतवाली, सिविल लाइन, कैंट, थर्मल, कोटफत्ता, सदर बठिंडा, संगत, नंदगढ़, मौड़, बालियांवाली, तलवंडी साबो, रामा, सदर रामपुरा, सिटी रामपुरा, फूल, भगता भाईका, नथाना और नेहियांवाला के इलाकों में चलाया गया। एसएसपी बठिंडा ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। नशीले पदार्थों की सप्लाई और तस्करी पर रोक लगाने हेतु इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी चलाए जाएंगे।







