जालंधर| बुधवार सुबह सरकारी स्कूल में प्रदर्शनी में हिस्सा लेने जा रहे बच्चों के हाथ में अलग-अलग मॉडल दिखाई दिए। थ्री व्हीलर में सफर के बीच समस्त अपने-अपने मॉडल संभाल रहे थे। किसी ने सोलर सिटी का मॉडल बनाया और किसी ने सेहतमंद व प्रदूषण मुक्त शहर का मॉडल। वातावरण संरक्षण के माडल भी हाथों में पकड़े थे। जब थ्री व्हीलर वर्कशॉप चौक के ट्रैफिक सिग्नल पर पहुंचा तो पास खड़े वाहन चालक बच्चों का उत्साह बढ़ाते रहे। किसी ने पूछा-क्या सोलर सिटी के मॉडल में आपने बैटरी भी जोड़ी है। बच्चे ने हां में सिर हिला दिया। इन माडल को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो बच्चों का सपना अपने नगर को हरा-भरा और पॉलीथिन मुक्त बनाने का हो।