लुधियाना| गांव भैणी साहिब स्थित एक प्लॉट पर जबरन कब्जा करने, गाली-गलौज करने और धमकाने का मामला सामने आया है। थाना कुम कलां की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ साजिश रचने, अतिक्रमण और घर/परिसर में अवैध प्रवेश से जुड़ी बीएनएस के तहत माम

गांव राइयां निवासी अमरजीत सिंह पुत्र अजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि गांव भैणी साहिब में उनका करीब 8.25 मरले (8-1/5 मरला) का प्लॉट है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, 9 नवंबर 2026 को आरोपियों ने आपस में हम-मशविरा कर (साजिश के तहत) धक्के से उनके प्लॉट पर कब्जा कर लिया।

अमरजीत सिंह ने इल्जाम लगाया कि कब्जे का विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने या गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दीं। शिकायत की जांच के पश्चात थाना कुम कलां पुलिस ने 24 नवंबर 2026 को एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने गांव राइयां निवासी बलबीर सिंह, लखजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, मनजीत कौर और मनप्रीत कौर को नामजद करते हुए प्रकरण की आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर