- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- A 65 year old Woman Who Went To The Gurudwara Went Missing; A Case Was Registered Against An Unknown Person.
लुधियाना| सलेम टाबरी क्षेत्र के ग्राम भोरा से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू क
गांव भोरा (बैकसाइड रविदास गुरुद्वारा साहिब) निवासी डिंपी पत्नी रोशन लाल ने पुलिस को दिए वक्तव्य में बताया कि उनकी 65 वर्षीय सास माया (पत्नी मोहन लाल) के साथ उनकी जेठानी का प्रॉपर्टी को लेकर अक्सर लड़ाई-झगड़ा रहता था।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, 21 नवंबर 2026 को तड़के करीब 4:35 बजे उनकी सास माया घर से गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने हेतु निकली थीं, लेकिन इसके पश्चात वह वापस घर नहीं लौटीं। परिवार ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। डिंपी ने पुलिस के समक्ष शक जाहिर किया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपने निजी स्वार्थ के चलते उनकी सास को कहीं छिपाकर या बंधक बनाकर रखा हुआ है।







