चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव हेतु आज 26 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 35 वार्डों के निर्वाचन हेतु स्टेट इलेक्शन कमीशन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उम्मीदवार संबंधित रिटर्निंग अफसर के कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल

नामांकन की अंतिम तारीख 3 दिसंबर है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दो सूचियों में 17 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं, जबकि भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल समेत अन्य दलों की सूची का इंतजार है।

पहली सूची में वार्ड-1 से दिलदार सिंह, 21 से गुरप्रीत कौर लड्डी, 22 से अंजू कत्याल, 23 से ओंकार सिंह औलख, 24 से कुलदीप कुमार, 25 से राधिका ढींगरा, 27 से अजीत सिंह जिंद, 30 से सतनाम कौर और 32 से अरुण प्रभा खुर्चा को टिकट दिया गया।

विज्ञापनIn-Article Banner

दूसरी सूची में वार्ड-6 से तलविंदर सिंह, 8 से सुखवंत कौर, 13 से अंजू सेठी, 14 से राम जायसवाल, 17 से बिंदु बाला गर्ग, 19 से ललित मोहन, 26 से सतविंदर कौर और 34 से नरेंद्र भाटिया प्रत्याशी हैं।

3 दिसंबर तक पर्चे, 23 को मतदान नगर निगम निर्वाचन हेतु नामांकन प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू हो गई है। प्रत्याशी 3 दिसंबर तक अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 4 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 7 दिसंबर नाम वापस लेने की अंतिम तारीख तय की गई है।

इसके पश्चात 23 दिसंबर को मतदान होगा और 26 दिसंबर को मतगणना कर निर्वाचन परिणाम घोषित किए जाएंगे। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 31 दिसंबर तक संपन्न कर ली जाएगी।

यहां दाखिल होंगे नामांकन प्रशासन ने 35 वार्डों हेतु 9 रिटर्निंग अफसर नियुक्त किए हैं। नामांकन केंद्र वार्ड-1 से 4 हेतु सेक्टर-17 अतिरिक्त टाउन हॉल, वार्ड-5 से 8 हेतु सेक्टर-9 डीलक्स बिल्डिंग, वार्ड-9 से 12 के लिए सेक्टर-26 CCET, वार्ड-13 से 16 हेतु सेक्टर-10 म्यूजियम, वार्ड-17 से 20 के लिए सेक्टर-10डी होम साइंस कॉलेज, वार्ड-21 से 24 हेतु इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 SDM ईस्ट ऑफिस, वार्ड-25 से 28 हेतु सेक्टर-9 सचिवालय, वार्ड-29 से 32 हेतु सेक्टर-32 रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश और वार्ड-33 से 35 हेतु सेक्टर-17 एस्टेट ऑफिस तय किया गया है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर