लुधियाना के थाना सलेम टाबरी क्षेत्र में दिनदहाड़े दो लोगों को काम से उठाकर ले जाने का प्रकरण सामने आया है। गांव भट्टियां के पास वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में वेल्डिंग का काम कर रहे एक व्यक्ति और उसके मजदूर को सफेद रंग की रिट्ज (Ritz) कार में आए 4 अज्ञात लोग

सुबह से फोन कर मांग रहे थे लोकेशन

शिकायतकर्ता करण कुमार (24) निवासी बाबा जीवन सिंह शहर ताजपुर रोड ने पुलिस को जानकारी दी कि वह मंगलवार को अपने मामा के बेटे ईश्वर सिंह उर्फ टिंकू और उसके मजदूर प्रदीप कुमार के साथ गांव भट्टियां के पास वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में वेल्डिंग का काम कर रहा था।

विज्ञापनIn-Article Banner

परिजनों के अनुसार टिंकू को सुबह से ही लगातार किसी का फोन आ रहा था और फोन करने वाला उससे उसकी लोकेशन मांग रहा था। दोपहर करीब 2:30 बजे एक सफेद रंग की रिट्ज कार घटनास्थल पर आकर रुकी। कार में 4 लोग सवार थे जो देखने में उम्रदराज (सीनियर) लग रहे थे। चारों ने आते ही टिंकू और प्रदीप को जबरन गाड़ी में बैठाया और वहां से फरार हो गए।

परिवार का दावा-किसी से कोई रंजिश नहीं

घटना के पश्चात से ताजपुर रोड स्थित टिंकू के परिवार में दहशत का माहौल है। परिजनों का कहना है कि टिंकू के 3 छोटे बच्चे हैं और उनका किसी के साथ कोई लड़ाई-झगड़ा या पुरानी रंजिश नहीं है। ऐसे में वे लोग कौन थे और दोनों को कहां ले गए इसे लेकर परिवार बेहद चिंतित है।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

थाना सलेम टाबरी पुलिस ने करण कुमार के वक्तव्य पर 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 140(3) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रकरण की सूचना देते हुए छानबीन अफसर एएसआई शिंगारा सिंह ने बताया मंगलवार को शिकायत मिली थी जिस पर तत्काल केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों युवकों को जल्द सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर