- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- BSF Seizes Arms Dropped By Drone In Tarn Taran | Khemkaran Border News
भारत-पाकिस्तान सीमा के खेमकरण सेक्टर के ग्राम मस्तगढ़ में बीएसएफ जवानों को खेत से हथियारों का पैकेट मिला। पैकेट में 30 बोर का पिस्तौल, दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस थे।
बीओपी मस्तगढ़ में तैनात बीएसएफ जवानों ने बुधवार तड़के सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन की आवाज सुनी। जवानों ने आवाज की दिशा में निगरानी आरंभ की और आसपास के खेतों में तलाशी ली। वहां उन्हें पीले रंग का संदिग्ध पैकेट मिला।
बीएसएफ के जवानों ने हथियार अपने कब्जे में लेकर अफसरों को सूचना दी। पश्चात में हथियारों को आगे की कार्रवाई हेतु थाना खेमकरण पुलिस को सौंप दिया।
केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी
थाना खेमकरण के एएसआई दिलबाग सिंह ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 और बीएनएस की संबंधित धाराओं 25, 26, 29 के तहत दर्ज किया है।
सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान की ओर से हथियार किस उद्देश्य से भेजे गए थे और इस तस्करी के पीछे किन लोगों का हाथ हो सकता है। पड़ताल पूरी होने के पश्चात ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। घटना के पश्चात सीमावर्ती इलाका में सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी और बढ़ा दी है।







