- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Bathinda Youth Suicide Case | Parasram Nagar Man Found Hanging
शहर के परसराम शहर स्थित गली नंबर 28 में बुधवार देर रात एक 20 वर्षीय युवक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान परसराम शहर, गली नंबर 28 निवासी आर्यन पुत्र रामावतार के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने के पश्चात सहारा जनसेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के नाइट इंचार्ज संदीप गोयल रात करीब साढ़े 12 बजे एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे, जहां युवक का शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर थाना कैनाल पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू की। बाद में सहारा जनसेवा की टीम ने शव को एंबुलेंस से चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। चिप्स बनाने वाली कंपनी में सेल्समैन था
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, आर्यन एक चिप्स बनाने वाली कंपनी में सेल्समैन का काम करता था और कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है और पुलिस प्रकरण की छानबीन कर रही है।







