रोपड़ में गुरुवार को रेत से भरा ओवरलोड टिप्पर अचानक बेकाबू हो गया। उसने आगे चल रहीं 5 गाड़ियों को टक्कर मार दी। इसके बाद टिप्पर दिल्ली नंबर की स्विफ्ट कार पर पलट गया। कार टिप्पर के नीचे दब गई, जिससे उसमें सवार लोगों के फंसे होने की आशंका है। हादसे के पश्चात घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बचाव कार्य शुरू किया गया। 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा भरतगढ़ के पास सरसा नंगल की उतराई पर हुआ। हादसे के पश्चात के PHOTOS… हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…