जलालाबाद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से 2350 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, महिला राजस्थान से गोलियों की खेप लेकर आई थी।

थाना सदर की टीम ग्राम धर्मूवाला की फिरनी पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर संदिग्ध हरकतें करने पर महिला को रोककर तलाशी ली गई। अब पुलिस रिमांड के बीच खेप के स्रोत और इसकी सप्लाई से जुड़े लोगों का पता लगाएगी।

गांव धर्मूवाला की फिरनी पर पुलिस कर रही थी गश्त

विज्ञापनIn-Article Banner

थाना सदर जलालाबाद पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2350 नशीली गोलियों के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान सुमित्रा रानी निवासी मोहरसिंह वाला, जलालाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला राजस्थान से नशीली गोलियों की खेप लेकर आई थी।

थाना सदर के एसएचओ अंग्रेज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गांव धर्मूवाला की फिरनी पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान वहां एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दी। पुलिस की गाड़ी को देखकर वह घबराने लगी और मौके से खिसकने का प्रयास करने लगी। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 2350 नशीली गोलियां बरामद हुईं।

पुलिस ने महिला के खिलाफ थाना सदर जलालाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। एसएचओ के अनुसार, महिला को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि गोलियों की खेप राजस्थान में कहां से लाई गई थी और जलालाबाद में इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। एसएचओ ने जानकारी दी कि शुरुआती प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महिला के खिलाफ पहले कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर