जिला रोजगार ब्यूरो ने जिला शिक्षा कार्यालय अमृतसर के सहयोग से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेहता नंगल में विद्यार्थियों हेतु करिअर टॉक व काउंसलिंग आयोजित की। कार्यकारी प्रिंसिपल नरेंद्र राय ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला गाइडेंस काउंसलर सुखपाल सिंह संधू, करियर काउंसलर भारती शर्मा, पूर्व डायरेक्टर खुशपाल राय, वेबर्स सरदार संदीप सिंह, सीनियर वोकेशनल लेक्चरर सुरिंदर भाटिया व गुरमीत सिंह ने करिअर के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। मौके पर रविंदर कुमार, अंकुर राला, कृष्ण कुमार, दविंदर सिंह, नवजोत सिंह, राकेश मौजूद रहे।