- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana Petrol Pump Free Fuel Langar | Guru Purb Celebration
लुधियाना में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व (गुरुपर्व) के पावन अवसर पर लुधियाना में सेवा की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। नगर के ताजपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल का फ्री लंगर लगाया गया। इसी बीच वाहन चालकों को बिना किसी शुल्क
दसवंध की कमाई से की सेवा,1 घंटे का लंगर 2 घंटे चला
यह अनोखी सेवा नगर के रहने वाले पंकज कुमार की ओर से की गई। पहले यह सेवा 1 घंटे के लिए तय की गई थी लेकिन लोगों के भारी उत्साह और भीड़ को देखते हुए इसे बढ़ाकर डेढ़ से दो घंटे तक चलाया गया। पंकज कुमार ने जानकारी दी कि वे हर वर्ष अपनी कमाई के दसवंध से करीब 50 से 60 हजार रुपए की सेवा करते हैं।
पैसे बचे तो दोबारा प्रारंभ करवा दी सेवा
डेढ़ घंटे तक लगातार फ्री पेट्रोल-डीजल बांटने के पश्चात एक बार सेवा खत्म कर दी गई थी लेकिन हिसाब करने पर पता चला कि 60 हजार रुपए के तय बजट में से कुछ पैसे अभी बचे हुए हैं। इसके पश्चात पंकज कुमार ने फौरन दोबारा सेवा शुरू करवा दी और बची हुई राशि का भी लोगों को फ्री पेट्रोल डलवाया।
यह सब बाबा जी के 20 रुपए के सच्चे सौदे की देन
सेवादार पंकज कुमार ने बताया कि यह सब श्री गुरु नानक देव जी के उस 20 रुपए के सच्चे सौदे की देन है जो आज भी चल रहा है और कभी खत्म नहीं होता। उन्होंने लोगों से अपील की कि समस्त आपस में प्यार और मिलजुल कर रहें गुरुपर्व पर गुरुद्वारा साहिब जाकर मत्था टेकें और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।
पंप मालिक बोले- इंसानियत के लिए बड़ी मिसाल
पेट्रोल पंप के मालिक अज्जू ने पंकज कुमार के इस कदम की जमकर सराहना की। उन्होंने बताया कि यह वाहेगुरु की कृपा है कि इस नेक कार्य के लिए उनके पंप को चुना गया। आज के दौर में अपनी जेब से पैसे निकालकर इंसानियत की सेवा करना एक बड़ी मिसाल है। उन्होंने पंकज कुमार और उनके परिवार की अच्छी सेहत लंबी उम्र और तरक्की की कामना की।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







