लुधियाना के रायकोट कस्बे में एक स्कूल की बड़ी लापरवाही व फर्जीवाड़े का प्रकरण सामने आया है। ग्राम रछीन स्थित अकाल एकेडमी में स्कूल छोड़ चुकी एक छात्रा के नाम पर किसी दूसरे बच्चे को नेशनल साइंस ओलंपियाड की परीक्षा में बैठा दिया गया। पुलिस जांच में इल्जाम

16 दिन पहले ही दूसरे स्कूल में लिया था एडमिशन

थाना सदर रायकोट के एएसआई बूटा खां ने बताया कि ग्राम धालियां के चरणदीप सिंह दियोल ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी जसलीन कौर पहले अकाल एकेडमी, रछीन में पढ़ती थी। बाद में उन्होंने अपनी बेटी और एक अन्य बच्चे का नाम स्कूल से कटवा लिया और बाकायदा स्कूल छोड़ने का सर्टिफिकेट (SLC) भी ले लिया। इसके पश्चात 11 नवंबर 2025 को दोनों बच्चों का दाखिला रायकोट पब्लिक स्कूल में करवा दिया गया।

विज्ञापनIn-Article Banner

पिता का इल्जाम- बेटी के नाम पर दूसरे बच्चे से करवाए साइन

चरणदीप सिंह ने जानकारी दी कि 27 नवंबर 2025 को अकाल एकेडमी रछीन में नेशनल साइंस ओलंपियाड 2025-26 का एग्जाम हुआ था। उनकी बेटी को स्कूल छोड़े लगभग 16 दिन बीत चुके थे, इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा में जसलीन कौर के नाम का इस्तेमाल किया और उसकी जगह किसी दूसरे बच्चे को बैठा दिया।

डीएसपी की जांच में मिलीभगत का खुलासा

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इसकी छानबीन डीएसपी सब-डिवीजन रायकोट को सौंपी गई थी। जांच में सामने आया कि प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर और रणवीर कौर ने कथित तौर पर आपसी मिलीभगत कर दूसरे बच्चे का फॉर्म जसलीन कौर के नाम पर भरवाया। इतना ही नहीं, उस बच्चे से जसलीन के नाम पर साइन करवाकर परीक्षा भी दिलवाई गई। प्रारंभिक जांच में इल्जाम सही पाए जाने के पश्चात पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट