फाजिल्का के जलालाबाद में बुधवार को डीएवी कॉलेज रोड पर पराली से भरे ट्रैक्टर-ट्राले में आग लग गई। ट्राला बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराया तो निकली चिंगारियां पराली पर जा गिरीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुबार

आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत ट्रैक्टर को ट्राले से अलग कर दिया। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, जबकि जानकारी पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, परंतु धुएं की वजह से सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।

बाहमनी की ओर से जलालाबाद आ रहा था ट्राला

विज्ञापनIn-Article Banner

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पराली से भरा ट्रैक्टर-ट्राला बाहमनी की ओर से जलालाबाद आ रहा था। इसी दौरान डीएवी कॉलेज रोड पर वह बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गया। टक्कर के पश्चात निकली चिंगारियां पराली पर गिरने से आग लग गई।

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के पश्चात आग पर पाया काबू

आग तेजी से फैलने लगी तो आसपास मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर को ट्राले से अलग कर दिया, ताकि उसे आग की चपेट में आने से बचाया जा सके। इसके पश्चात स्थानीय लोगों ने पानी की बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया।

पराली से उठे धुएं से दृश्ता हुई कम

पराली में आग लगने से उठे घने धुएं की वजह से पूरी सड़क पर धुआं फैल गया। इससे दृश्यता कम हो गई और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने लिंक सड़कों पर बड़े और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर प्रश्न उठाए। लोगों का कहना है कि संकरी सड़कों पर ऐसे वाहनों के चलने से हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने पुलिस और सिविल प्रशासन से ऐसे वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर