अबोहर की नई आबादी में सोमवार की रात रुई और फाइबर के गोदाम में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक को हजारों रुपए के नुकसान की आशंका है।

गोदाम गली नंबर 2-3, छोटी पोड़ी में है। गोदाम मालिक रमेश भुकरका हैं। रात करीब एक बजे आग लगी, परंतु देर रात होने की वजह से किसी को इसका पता नहीं चला। सुबह गोदाम से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने रमेश भुकरका और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी।

गोदाम के आसपास मकान और दुकानें हैं। आग वहां तक पहुंच सकती थी, लेकिन फायर ब्रिगेड टीम ने वक्त रहते आग पर काबू पाकर फैलने से रोका।

विज्ञापनIn-Article Banner

आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगने की आशंका

गुरुपर्व पर आसपास हुई आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने की वजह से की पुष्टि नहीं हुई है।

गोदाम के पास रहने वाले सतीश कुमार ने जानकारी दी कि पड़ोस में रहने वाले एक चिकित्सक ने उन्हें गोदाम से धुआं निकलने की जानकारी दी थी।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर