- Hindi News
- International
- Bangkok Drug Racket | 5 Indians Arrested For Holding Indians Hostage
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में ड्रग तस्करी करने वाले एक गिरोह के कब्जे से दो भारतीय नागरिकों को छुड़ाया गया है।
गिरोह ने दोनों को बंधक बनाकर रखा था और उनसे तस्करी हेतु गांजा पैक करवाता था। इसी बीच उनके साथ मारपीट भी की गई। प्रकरण में 5 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद नाम के एक युवक ने गिरोह के आदेश मानने से इनकार कर दिया था। इससे नाराज होकर गिरोह के सदस्यों ने उसकी पिटाई की।
वहीं, दूसरे भारतीय नागरिक को लगभग 10 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। इसी बीच उसे पर्याप्त खाना भी नहीं दिया गया।







