- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Mohali Police Officer Uniform Torn | Assault Case & Death Threats
मोहाली के बलौंगी में वाल्मीकि संस्था के प्रधान और उनके गनमैन को दो युवकों ने कथित तौर पर रास्ते में रोक लिया। इल्जाम है कि युवकों ने कार के आगे खड़े होकर दोनों से विवाद आरंभ कर दिया।
इसी बीच एक युवक ने प्रधान सरबजीत सिंह उर्फ रोकी के साथ धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, गनमैन जगसीर सिंह की वर्दी फाड़ने का भी इल्जाम है। घटना 26 नवंबर दोपहर की है, जब दोनों बलौंगी स्थित वाल्मीकि मंदिर जा रहे थे। गनमैन की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
रास्ता मांगने पर भड़के युवक
सिपाही जगसीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह वाल्मीकि पंजाब बड़माजरा के प्रधान सरबजीत सिंह उर्फ रोकी के गनमैन के तौर पर तैनात हैं। 26 नवंबर 2026 को दोपहर के समय वह सरबजीत सिंह के साथ कार से बलौंगी स्थित कार्यालय के पास वाल्मीकि मंदिर जा रहे थे। इसी बीच सब्जी मंडी बलौंगी के मोड़ पर सड़क किनारे मोटरसाइकिल के पास दो युवक खड़े थे। इनमें से एक युवक कार के आगे आकर खड़ा हो गया और गाड़ी रुकवा दी।
जब उन्होंने गाड़ी से उतरकर रास्ता देने हेतु कहा तो उक्त युवक ने सरबजीत सिंह उर्फ रोकी के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की प्रारंभ कर दी।
अभियुक्त की पहचान बलौंगी निवासी योगेश व उसके अज्ञात साथी के रूप में हुई है। थाना बलौंगी पुलिस ने जगसीर सिंह के वक्तव्य के आधार पर योगेश और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 126(2), 351(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है।







