- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Khedaan Watan Punjab Diyan 2026: Discus Throw
अंडर-19 लड़कों के मुकाबलों में डिस्कस थ्रो इवेंट के रिजल्ट {एफ 51 कैटेगरी: अवतार सिंह (फतेहगढ़ साहिब) ने पहला, रामबीर सिंह (एसएएस शहर) ने दूसरा और किरणदीप सिंह (फरीदकोट) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
एफ 54 कैटेगरी: बलजिंदर सिंह (मुक्तसर साहिब) ने पहला, सुरिंदर सिंह (लुधियाना) ने दूसरा और सलइंदर सिंह (मुक्तसर साहिब) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। {एफ 56 कैटेगरी: बिक्रमजीत सिंह (अमृतसर) ने पहला, रवि दत्त (रूपनगर) ने दूसरा और सरबजीत सिंह (लुधियाना) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
शॉटपुट इवेंट में: {एफ 52 कैटेगरी: संजय कुमार शर्मा (एसएएस नगर) ने पहला, शशि कुमार (एसएएस नगर) ने दूसरा और राजिंदर कुमार (रूपनगर) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। {एफ 54 कैटेगरी: मलविंदर सिंह (मुक्तसर साहिब) ने पहला और गुरदीप सिंह (जालंधर) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
क्लब थ्रो इवेंट में: {एफ 51 कैटेगरी: अवतार सिंह (फतेहगढ़ साहिब) ने पहला, रामबीर सिंह (एसएएस नगर) ने दूसरा और हरप्रीत सिंह (गुरदासपुर) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। {अंडर-19 से ऊपर फीमेल के मैच { {डिस्कस थ्रो (एफ 55, 56): मनदीप कौर (अमृतसर) ने पहला, अमनदीप कौर (बरनाला) ने दूसरा और हरसिमरत कौर (लुधियाना) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। {शॉटपुट (एफ 55, 56, 57): लवप्रीत कौर (पटियाला) ने पहला, दर्शना देवी (रूपनगर) ने दूसरा और चरणजीत कौर (मोगा) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जैवलिन थ्रो (एफ 55, 56, 57): अमनदीप कौर (बरनाला) ने पहला, राजवंत कौर (लुधियाना) ने दूसरा और फायदा कौर (फतेहगढ़ साहिब) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भास्कर न्यूज|लुधियाना किसी के कदमों को शारीरिक चुनौतियों ने थामने की कोशिश की, किंतु उसके हौसलों को नहीं।
व्हीलचेयर पर बैठकर जब खिलाड़ी मैदान में उतरे तो हर थ्रो के साथ अपनी ताकत और हर मुकाबले के साथ जीतने का जज्बा दिखाया। गुरुनानक स्टेडियम में खेडां वतन पंजाब दियां-2026 के पैरा गेम्स के दूसरे दिन खिलाड़ियों का जुनून देखते ही बना। डिस्कस थ्रो, जैव-लिन और शॉटपुट में दमखम दिखाने के साथ पैरा बैडमिंटन में भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
इन खिलाड़ियों हेतु यह केवल मुकाबला नहीं, बल्कि अपनी क्षमता साबित करने और हर बाधा को चुनौती देने का मंच बना। पंजाब सरकार की तरफ से जिला प्रशासन और पंजाब पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से गुरुनानक स्टेडियम में चल रहे खेडां वतन पंजाब दियां-2026 के पैरा गेम्स के दूसरे दिन 130 खिलाड़ियों ने व्हील चेयर के एथलेटिक्स में डिस्कस थ्रो, जैवलिन, शॉटपुट और पैरा बैडमिंटन के मुकाबले हुए। जिसमें इन खिलाड़ियों का उत्साह देखने को मिला।
इन पैरा खेलों में गुरमीत सिंह खुड्डियां, कैबिनेट मंत्री ने शिरकत की और भाग लेने वाले खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला खेल अफसर मनदीप कौशल, पंजाब पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव जसप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह कोच पंजाब पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, संजीव शर्मा एथलेटिक्स कोच मौजूद रहे।







