• Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • Punjab's Businessmen Are Troubled By Incidents Of Extortion And Terror, Forcing The Industry To Migrate: Sunil Singhi

पंजाब में व्यापारी भय और फिरौती की घटनाओं से परेशान हैं। बिगड़ती कानून-व्यवस्था के कारण इंडस्ट्री पलायन को मजबूर है। विदेशों में बसे एनआरआई पंजाब के विकास में दान तो देना चाहते हैं, लेकिन सुरक्षा की गारंटी न होने से निवेश करने से कतरा रहे हैं।

यह बात भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी ने नेहरू कॉम्प्लेक्स में आयोजित व्यापारी स्नेह मिलन में कही। सिंघी ने मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवक की हत्या पर दुख जताते हुए बताया कि वे पीड़ित परिवार से मिले हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री के संकल्प के तहत 2029 तक पंजाब को नशामुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए राजा टोडरमल और भामाशाह के आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की। सिंघी ने कहा कि 12 लाख तक आय टैक्स फ्री होने, जीएसटी रिफॉर्म-2 और 40 हजार कंप्लायंस खत्म होने से कारोबार आसान हुआ है।

विज्ञापनIn-Article Banner

आगामी विधानसभा चुनाव में जनता बदलाव लाएगी और पंजाब में एनडीए की डबल इंजन सरकार बनेगी। इस घटनास्थल पर अमृतसर टेक्सटाइल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक खन्ना, महासचिव राजीव खन्ना, विनोद सेठ, पंजाब स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष अश्वनी नामेशाह, भगतांवाला अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश तुली, गिन्नी भाटिया, मुकेश माही, अमित कोहली, दीपक राय मेहरा व एडवोकेट गूंंद समेत अन्य मौजूद रहे।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर