- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Two Pilgrims Missing On Their Way To Panja Sahib In Pakistan, Third Found Safe, Spoke Over Phone
अमृतसर| श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर पाकिस्तान गए एसजीपीसी के जत्थे से 3 श्रद्धालु लापता हो गए हैं। घटना उस वक्त सामने आई, जब 25 नवंबर की रात गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में दो दिवसीय प्रमुख समागम के पश्चात श्रद्धालुओं का जत्था गुरुद्व
लापता श्रद्धालुओं की पहचान विक्रमजीत सिंह निवासी अमृतसर, बिकर सिंह निवासी जालंधर, हरप्रीत सिंह निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका ने तीनों के लापता होने के प्रकरण की जांच की मांग पाक सरकार से की है। ग्राम लद्धड़ कलां में बिक्कर सिंह के परिजनों ने जानकारी दी कि उनकी बिक्कर सिंह से फोन पर बात हुई है और वह सुरक्षित हैं। गांववासी सतवीर सिंह ने भी फोन पर बात की पुष्टि की।
ये पाक से लौटकर नहीं आए
नवंबर 2025 में सरबजीत कौर नहीं लौटी थीं : पिछले वर्ष भी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर पाकिस्तान गए जत्थे से कपूरथला निवासी सरबजीत कौर लापता हो गई थीं। 4 नवंबर 2025 को जत्था पाकिस्तान रवाना हुआ था और 13 नवंबर को वीजा अवधि पूरी होने के पश्चात वापस भारत लौट आया था। {शेष पेज 3 पर







