राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

संगरूर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब की ओर से वीरवार को संविधान दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का कार्यक्रम किया गया। इसमें प्रदेश भर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता लोकसभा सांसद डॉ. भोला सिंह औ

मोदी सरकार ने वंचितों को अधिकार दिए:

विज्ञापनIn-Article Banner

सांसद डॉ. भोला सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने डॉ. आंबेडकर से जुड़े पांच ऐतिहासिक स्थलों को 'पंचतीर्थ' के रूप में विकसित किया है। उन्होंने दावा किया कि 2014 के पश्चात किए गए समस्त संवैधानिक संशोधनों का उद्देश्य राष्ट्र की सुरक्षा, आर्थिक मजबूती और लोक-कल्याण रहा है, जिससे वंचित और पिछड़े वर्गों को वास्तविक न्याय मिला है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए डॉ. सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में अधिकांश संविधान संशोधन मात्र राजनीतिक हितों और सत्ता हेतु किए गए थे।

आपातकाल में कांग्रेस ने लोकतंत्र पर आघात किया: संधू राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए बताया कि आज जो लोग हाथ में संविधान की पुस्तक लेकर उसे बचाने की बात कर रहे हैं, उन्हीं के शासनकाल में संविधान को सबसे अधिक कमजोर किया गया। संधू ने कहा कि आपातकाल के बीच कांग्रेस ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया और नागरिकों के मौलिक अधिकार छीन लिए थे। उन्होंने कहा कि उस दौर में लोकतंत्र की बहाली हेतु पंजाब के लोगों ने सबसे ज्यादा कुर्बानियां दी थीं। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं से डॉ. आंबेडकर के संवैधानिक मूल्यों और केंद्र सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयाल सिंह सोढ़ी, जिला अध्यक्ष (संगरूर-1) सरजीवन जिंदल और ओंकार सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर