पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने गायों की सेवा हेतु 100 करोड़ रुपए का फंड जारी किया है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की समस्त गोशालाओं का बिजली बिल भी माफ रहेगा। उन्होंने बताया कि पहले सरकार केवल शहरी इलाका की गोशालाओं को फंड देती थी। अब ग्रामीण क्षेत्रों को भी यह फंड दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह राशि गोधन की संभाल हेतु दी है। इसके तहत प्रति पशु 4,538 रुपये दिए जाएंगे। इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…