- Hindi News
- Local
- Punjab
- Moga
- Moga Missing Girl Ramandeep Kaur Case | Search Operation & Reward Update
मोगा जिले के बाघापुराना क्षेत्र से लापता रमनदीप कौर का 13 दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। उनकी तलाश में जुटे मायका परिवार ने रमनदीप के बारे में सही सूचना देने वाले व्यक्ति को 21 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। परिवार ने आम लोगों से
चाची को फोन कर कही थी घर न लौटने की बात
परमपाल सिंह के मुताबिक, घर छोड़ने से लगभग 10 दिन पहले रमनदीप ने अपनी चाची को फोन किया था। वार्ता के दौरान उन्होंने कहा था कि अब वह घर वापस नहीं लौटेंगी, भले ही उन्हें किसी गुरुद्वारा साहिब में रहकर अपनी जिंदगी बितानी पड़े।
फिलहाल परिवार उनकी तलाश में जुटा है और लोगों से रमनदीप के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर सूचित करने की अपील कर रहा है।
धार्मिक स्थलों समेत कई जगहों पर तलाश
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रमनदीप का मायका गांव चुघा खुर्द में है। उनकी बुजुर्ग मां, भाई, चचेरे भाई और चाची ने बताया कि वे रमनदीप की तलाश में तरनतारन स्थित श्री दरबार साहिब सहित कई धार्मिक स्थलों और अन्य संभावित जगहों पर जा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
18 वर्ष पहले हुई थी शादी, दो बच्चे
परिवार के सदस्यों के अनुसार, रमनदीप की शादी लगभग 18 साल पहले बाघापुराना की गाधा सिंह बस्ती में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। परिवार के सदस्य परमपाल सिंह ने आरोप लगाया कि रमनदीप के पति शराब के नशे में कथित तौर पर उनके साथ मारपीट करते थे और उन्हें परेशान करते थे।







