तरनतारन जिले में खेमकरण पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक अलग-अलग स्थानों से 936 ग्राम हेरोइन, तीन पिस्तौल और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने इन मामलों में तीन अलग-अलग केस दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश आरंभ कर दी है। SSP अजय गांधी ने बताया कि DGP पंजाब गौरव यादव के निर्देशों के तहत सीमावर्ती इलाकों में लगातार कार्रवाई की जा रही है और पाकिस्तान की ओर से आने वाले ड्रोन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कहां से क्या मिला आगे की जांच SSP गांधी के मुताबिक, बरामदगी के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर लिए गए हैं और पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।