- Hindi News
- Local
- Punjab
- Faridkot
- Punjab Moga Rally Controversy | High Court Petition Against AAP Government
आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से मोगा में आयोजित 'खुशहाल पंजाब रैली' को लेकर सियासी और कानूनी विवाद गहरा गया है। फरीदकोट के कांग्रेस नेता और प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर सिंह सिखांवाला ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर कर मान सरकार पर
आप से वसूला जाए सरकारी बसों का खर्च: सिखांवाला कांग्रेस प्रवक्ता जसविंदर सिंह सिखांवाला ने इल्जाम लगाया कि आम आदमी पार्टी की राजनीतिक रैली को 'स्मार्ट राशन कार्ड वितरण समारोह' का नाम देकर सरकारी संसाधनों का खुला इस्तेमाल किया गया। राज्यभर से पार्टी कार्यकर्ताओं को मोगा तक लाने के लिए पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी की करीब 1500 बसों की ड्यूटी लगाई गई। इससे आम मुसाफिरों को भारी समस्या उठानी पड़ी। उन्होंने कहा कि वे हाईकोर्ट से मांग करेंगे कि रैली में लगी इन सरकारी बसों का पूरा खर्च आम आदमी पार्टी से वसूला जाए।
सरकार ने पेश किया मोगा डीसी का पत्र
सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की ओर से अपना पक्ष रखते हुए मोगा के डिप्टी कमिश्नर (DC) द्वारा जारी एक पत्र अदालत में पेश किया गया। सरकार ने तर्क दिया कि यह कोई राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि स्मार्ट राशन कार्ड वितरण का एक सरकारी आयोजन था और इसी आधार पर सरकारी बसों की ड्यूटी लगाई गई थी।
फरवरी की रैली में मंच पर दिखे थे मुख्य सचिव और डीजीपी सिखांवाला ने याद दिलाया कि इससे पहले इसी वर्ष फरवरी में भी सरकार ने मोगा में ऐसा ही आयोजन किया था। तब राज्य के प्रमुख सचिव और डीजीपी भी मंच पर मौजूद रहे थे और उन्होंने संबोधन भी किया था। उस मामले में भी उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें सरकार की ओर से दिल्ली से वकील बुलाए गए थे। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि उनकी पिछली याचिका के दबाव के चलते इस बार कोई बड़ा अफसर मंच पर तो नहीं आया, किंतु पर्दे के पीछे से सरकारी तंत्र का पूरा इस्तेमाल हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जनहित याचिका उन्होंने निजी स्तर पर दायर की है, जिसकी सूचना पार्टी हाईकमान को दे दी गई थी।







