मोहाली जिले में खरड़ के न्यू सनी एन्क्लेव में प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति पर निवेशकों से करीब 3.50 करोड़ रुपए हड़पने और रकम वापस न करने का इल्जाम लगा है। डीएसपी स्तर की जांच के पश्चात जीरकपुर पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज किय

बलटाना के गोविंद विहार निवासी महमूद के अनुसार, अभियुक्त सेक्टर-123 में आरएस अपनी प्रॉपर्टी के नाम से कारोबार करता था। दोनों की मुलाकात परिचित सागर के जरिए हुई थी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से मुनाफे के भरोसे महमूद ने खुद निवेश किया और अपने परिचितों को भी रकम लगाने हेतु तैयार किया।

अलग-अलग लोगों से 3.50 करोड़ रुपए लिए

विज्ञापनIn-Article Banner

शिकायतकर्ता का दावा है कि राशिद ने इस प्रकार अलग-अलग लोगों से करीब 3.50 करोड़ रुपये जुटाए। 26 मार्च 2025 को कारोबारी ने निवेशकों के साथ बैठक कर रकम मुनाफे समेत लौटाने का आश्वासन दिया था। शिकायत के मुताबिक, अगले दिन उसका कार्यालय बंद मिला और फोन पर भी संपर्क नहीं हो सका।

डीएसपी स्तर की जांच में शिकायतकर्ता महमूद की ओर से किए गए भुगतान का रिकॉर्ड देखा गया। अभियुक्त कारोबारी, उसकी फर्म और पत्नी के बैंक खातों में 4 लाख 86 हजार 565 रुपए ट्रांसफर किए गए थे। पड़ताल में दो लाख रुपए नकद देने की बात भी सामने आई।

कारोबारी ने इनमें से 51 हजार 728 रुपए लौटाए थे। पुलिस ने शेष 6 लाख 34 हजार 837 रुपए की कथित धोखाधड़ी के आधार पर केस दर्ज किया है। अन्य निवेशकों से 3.50 करोड़ रुपए जुटाने के आरोप की पुष्टि अभी बाकी है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर