- Hindi News
- Local
- Punjab
- Moga
- Moga Census 2027 Awareness | School Principals Meeting & Self Counting
मोगा में मीटिंग के बीच पंजाब जनगणना संचालन निदेशालय के संयुक्त निदेशक आरपी सिंह व अन्य।
मोगा जिले में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया के बारे में लोगों को जागरूक करने हेतु निहाल सिंह वाला और बाघापुराना ब्लॉक के स्कूल प्रमुखों के साथ मीटिंग हुई। मीटिंग में पंजाब जनगणना संचालन निदेशालय के संयुक्त निदेशक आरपी सिंह शामिल हुए।
आरपी सिंह ने स्कूल प्रमुखों को जनगणना-2027 और स्व-गणना की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जानकारी दी कि नागरिक पोर्टल पर अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकते हैं।
मोगा में बैठक के बीच पंजाब जनगणना संचालन निदेशालय के संयुक्त निदेशक आरपी सिंह व अन्य।
शिक्षक घर-घर पहुंचाएं स्व-जनगणना का संदेश : आरपी सिंह
उन्होंने स्कूल प्रमुखों से बताया कि वे शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के जरिए स्व-गणना का संदेश घर-घर तक पहुंचाएं। स्कूलों में जागरूकता गतिविधियां करने और विद्यार्थियों को प्रक्रिया की सूचना देने पर भी जोर दिया गया।
अभिभावकों को ऑनलाइन स्व-गणना हेतु प्रेरित करने को कहा गया। आरपी सिंह ने कहा कि जनगणना में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है और स्कूल शिक्षा महकमा लोगों तक सही सूचना पहुंचाने में सहायता कर सकता है।
मीटिंग में स्कूल प्रमुखों से अपने इलाकों में जागरूकता अभियान को प्राथमिकता देने और स्व-गणना में लोगों की भागीदारी बढ़ाने को बताया गया।







