- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Tarn Taran Border: BSF Police Seize Ice Drugs, Search Operation Ongoing
तरनतारन में पाकिस्तान सीमा के पास ग्राम नौशहरा ढाला में पुलिस और बीएसएफ ने 892 ग्राम आइस ड्रग और 49 ग्राम पैकिंग सामान बरामद किया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, दो युवक डिवेंस ड्रेन की पटरी पर पैकेट फेंककर फरार हो गए। यह बरामदगी थाना सराय अमानत खां की पुलिस और बीएसएफ के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में हुई।
थाना सराय अमानत खां के एएसआई मंगल सिंह ने बताया कि एसएसपी अजय गांधी ने शरारती तत्वों और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के तहत इलाके में गश्त और संदिग्ध लोगों की छानबीन की जा रही है।
बीएसएफ-पुलिस ने चलाया संयुक्त सर्च ऑपरेशन
उन्होंने कहा कि बीओपी नौशहरा ढाला के सीमावर्ती क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से होने वाली गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस को जानकारी मिलने के पश्चात पुलिस टीम और बीओपी के बीएसएफ जवानों ने गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान वरिंदर सिंह और हरी सिंह निवासी नौशहरा ढाला, जिला तरनतारन के रूप में की है। फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु टीम छापेमारी कर रही है।
पुलिस खंगाल रही नेटवर्क
थाना सराय अमानत खां के ड्यूटी अफसर मंगल सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है कि नशे की इस खेप को मंगवाने और आगे सप्लाई करने के पीछे कौन-कौन से व्यक्ति या तस्कर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि फरार हो गए आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा और टीमें पड़ताल पड़ताल कर रही है







