भारत-पाकिस्तान सीमा पर गुरदासपुर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। संयुक्त टीम ने ग्राम हरदोछन्नी के खेतों में तलाशी अभियान के बीच एक संदिग्ध पैकेट बरामद किया, जिससे 2 पिस्तौल, 30 बोर

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से उक्त सारा हथियारों का जखीरा ड्रोन के जरिए भेजा गया था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने आर्म्स, एक्सप्लोसिव व एयरक्राफ्ट एक्ट के तहत केस दर्ज बरामदगी के पश्चात थाना सदर गुरदासपुर में केस दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा 25, एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की धाराओं 3, 4, 5, 10, 11, 11-A तथा एयरक्राफ्ट एक्ट की धारा 12 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

खेतों में चलाया गया था संयुक्त सर्च ऑपरेशन

विज्ञापनIn-Article Banner

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों व हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 28 नवंबर को गुरदासपुर पुलिस और बीएसएफ की टीमों ने गांव हरदोछन्नी के खेतों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया, जहां से हथियार और विस्फोटक से भरा यह संदिग्ध पैकेट मिला।

निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर

गुरदासपुर एसपी तुषार गुप्ता ने जानकारी दी कि सीमा पार से होने वाली गैर-कानूनी गतिविधियों और हथियारों की तस्करी को रोकना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। नशा व अवैध हथियारों के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने हेतु गुरदासपुर पुलिस पूरी प्रकार वचनबद्ध है और ऐसी गतिविधियों में शामिल तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर