- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana New CP Satinder Singh Takes Charge | Zero Tolerance On Crime
लुधियाना के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने शनिवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। पुलिस कमिश्नरेट पहुंचने पर अधिकारियों और पुलिस टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसी बीच पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कार्यभार संभालने
नशा तस्करी और अपराध पर जीरो टॉलरेंस
मीडिया से बातचीत में पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री और डीजीपी की ओर से पंजाब को नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनाने के स्पष्ट निर्देश हैं।
ऐसे में उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना और किसी भी प्रकार के अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाना रहेगी। उन्होंने कहा कि लुधियाना पुलिस की टीम पहले से ही बेहतर काम कर रही है।
अब समस्त अफसर और जवान मिलकर पूरी क्षमता से काम करेंगे, ताकि नगर को नशा और अपराध मुक्त बनाने की दिशा में ठोस नतीजे सामने आएं।
जनता के सहयोग से सुरक्षित बनेगा शहर
सीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस का कुर्बानियों से भरा इतिहास रहा है। पुलिस के जवानों ने शहादत देकर पंजाब से आतंकवाद को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज भी पुलिस अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेगी।
उन्होंने बताया कि पुलिस महकमा के पास अनुभवी अफसर और काबिल जवान हैं। जनता का सहयोग मिलने पर कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है। उनका प्रयास रहेगा कि नगर का हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे और पुलिस पर उसका भरोसा कायम रहे।
थानों के कामकाज में सुधार पर रहेगा ध्यान
थानों में पुलिस बल की तैनाती और आगामी कार्ययोजना को लेकर पूछे गए प्रश्न पर सतिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें कार्यभार संभाले अभी कुछ ही वक्त हुआ है। ऐसे में पहले व्यवस्थाओं को समझा जाएगा।
पुलिस के कामकाज में सुधार हेतु जहां भी जरूरत होगी, वहां उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस पूरी मेहनत और लगन से काम करेगी और जनता को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर परिणाम देने का प्रयास करेगी।







