- Hindi News
- Local
- Punjab
- Faridkot
- Kotkapura Dera Gaddi Ceremony | Mandeep Swami Appointed Head
कोटकपूरा में डेरा निहाल दास के नवनियुक्त मुख्य मनदीप स्वामी को सम्मानित करते संत महात्मा
कोटकपूरा नगर के प्राचीन डेरा स्वामी निहाल दास जी में रविवार को आयोजित धार्मिक समागम के बीच डेरे की गद्दी को लेकर अहम घोषणा की गई। डेरे के वर्तमान गद्दीनशीन राजवैद्य स्वामी श्रीनिवास जी महाराज ने अपने बड़े बेटे और शिष्य मनदीप स्वामी को डेरे
संकीर्तन और सत्संग के पश्चात हुई महाआरती
यह धार्मिक समागम पूज्य सद्गुरुदेव ब्रह्मलीन श्रीमद् दादू पीठाधीश्वर आचार्य श्री गोपाल दास जी महाराज की तीसरी पुण्यतिथि और राजवैद्य स्वामी निहाल दास जी महाराज की 50वीं पुण्यतिथि को समर्पित रहा। इस अवसर पर उपस्थित संत-महात्माओं की मौजूदगी में मनदीप स्वामी को डेरे की गद्दी सौंपने की रस्म अदा की गई और उन्हें सम्मानित किया गया। धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत संकीर्तन एवं सत्संग से हुई। इसके बाद चादर दस्तूर की परंपरागत रस्म निभाई गई। महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं हेतु लंगर लगाया गया। समागम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम को कामयाब बनाने में श्री दादू दयाल जी सेवक संघ और श्री दादू दयाल जी सेवक संघ (मातृशक्ति), कोटकपूरा के कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।







