- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Tarn Taran DSP Surprise Inspection | Police Naka Security Check Alert
तरनतारन में एसएसपी अजय गांधी के आदेश पर जिले में चलाए जा रहे नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत गजटेड अफसरों ने अलग-अलग थानों और पुलिस नाकों की औचक छानबीन की।
इसी बीच अफसरों ने नाकों पर तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी, सुरक्षा इंतजाम और वाहनों की जांच की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
डीएसपी पट्टी जगबीर सिंह ने थाना सिटी पट्टी और सदर थाने में रात की ड्यूटी कर रहे कर्मियों की पड़ताल की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी सतर्क रहें और असामाजिक तत्वों को कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का मौका न दें।
वहीं, डीएसपी तरनतारन अमोलक सिंह ने कहा कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात के वक्त पुलिस की चौकसी जारी रहेगी। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु अभियान के तहत जांच और गश्त जारी रखी जाएगी।







