तरनतारन पुलिस ने नशा तस्करों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया। पुलिस टीमों ने अनेक इलाकों की घेराबंदी कर जांच और तलाशी ली। यह अभियान तरनतारन के एसएसपी अजय गांधी के निर्देश पर चलाया गया। डीएसपी तरनतारन अमोलक सिंह और डीएसपी पट्टी जगबीर सिंह ने पुलिस टीमों के साथ जांच की। यहां देखें फोटो… संदिग्ध लोगों से की पूछताछ पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने संदिग्ध लोगों और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी। अभियान का मकसद नशा तस्करी रोकना, आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना था। पुलिस ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। फोटो में तरनतारन पुलिस अलग-अलग इलाकों में जांच करती दिख रही है।