- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Swami Abhishek Brahmachari Will Conduct The Shri Lalita Sahasranama Maha Yagna At Vivek Dham From Today.
नूरवाला रोड स्थित विवेक धाम में आज व कल दो दिन श्री ललिता सहस्त्रनाम महायज्ञ का भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। मंगलम वैल्फेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी के तत्वावधान में होने वाला यह धार्मिक अनुष्ठान वाराणसी से पधारे यज्ञ सम्राट स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी महाराज के
महायज्ञ के बीच 500 से ज्यादा महिलाएं एक साथ बैठकर मां ललिता त्रिपुर सुंदरी के स्वरूप का शुद्ध कुमकुम से अर्चन करेंगी। 48 घंटे तक चलने वाले इस महायज्ञ का प्रमुख मकसद नगर की सुख-शांति, परिवारों की खुशहाली और विश्व कल्याण है। 29 को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मातृ शक्ति सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां भगवती की आराधना करेगी। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने, दर्शन और प्रसाद के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
गौरतलब है कि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी अब तक राष्ट्र भर में श्री ललिता सहस्त्रनाम के 70 यज्ञ करवा चुके हैं। पंजाब में चंडीगढ़ के पश्चात यह उनका दूसरा महायज्ञ है। उनके साथ महायज्ञ हेतु काशी से विद्वान पंडित भी आ रहे हैं। अभिषेक ब्रह्मचारी जोकि एक भारतश्रेष्ठ भारत का संकल्प लेकर चल रहे हैं, उनका लक्ष्य कश्मीर से कन्याकुमारी तक 1000 करोड़ बार श्री ललिता सहस्त्रनाम का पाठ करवाना है।







